लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारे को मिली शरण का मामला एक बार फिर से खोला गया

By भाषा | Updated: July 27, 2020 16:11 IST

बांग्लादेश के गबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है। प्रधानमंत्री हसीना ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर चौधरी के प्रत्यर्पण का आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के “राष्ट्रपिता” बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है।उच्चतम न्यायालय ने 2009 में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।

ढाका: बांग्लादेश के “राष्ट्रपिता” बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है। मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी सामने आई। प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली वर्तमान सरकार, अमेरिका में छिपे बांग्लादेशी सेना के पूर्व अधिकारी एम ए राशिद चौधरी के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका से आग्रह करती रही है। प्रधानमंत्री हसीना ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर चौधरी के प्रत्यर्पण का आग्रह किया था।

भगोड़ा करार दिए गए चौधरी ने सेना के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर तख्तापलट किया था जिसके बाद 1975 में हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई थी। गत सप्ताह ढाका ट्रिब्यून में अमेरिकी समाचार पोर्टल पॉलिटिको’ के हवाले से दी गई खबर के अनुसार अमेरिका के महान्यायवादी विलियम बार्र ने चौधरी को राजनीतिक शरण देने के मामले को फिर से खोला। बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और बाद में प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की 15 अगस्त 1975 को हत्या कर दी गई थी।

रहमान के परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी लेकिन उनकी बेटियां- शेख हसीना और शेख रेहाना विदेश में होने के कारण बच गई थीं। इस हत्याकांड के 23 साल बाद, बांग्लादेश सेना के पूर्व अधिकारी चौधरी और अन्य भगोड़े दोषियों को उच्च न्यायालय ने 1998 में मौत की सजा सुनाई थी।

उच्चतम न्यायालय ने 2009 में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा। रहमान की हत्या के बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की सरकारों ने चौधरी का पुनर्वास कराया। राजनयिक के तौर पर विदेश में चौधरी की नियुक्ति भी की गई।

डेली स्टार की खबर के मुताबिक चौधरी, परिवार सहित 1996 में ब्राजील से अमेरिका भाग गया और बाद में उसने राजनीतिक शरण मिल गई। शुक्रवार को पॉलिटिको में प्रकाशित खबर के अनुसार, बार्र ने “चुपके से” उस मामले को खोल दिया जो “चार दशक से दो महाद्वीपों में चल रहा है।” खबर के अनुसार, “लगभग 15 साल से मामला बंद था। लेकिन बार्र ने अब इसे दोबारा खोला है।” बार्र द्वारा उठाए गए कदम से राशिद को मिली शरण समाप्त हो सकती है और उसे बांग्लादेश प्रत्यर्पित किया जा सकता है। 

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा