लाइव न्यूज़ :

निर्वासन के लिए मोहलत देने के बाइडन प्रशासन के फैसले के खिलाफ टेक्सास में मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 23, 2021 10:25 IST

Open in App

टेक्सास (अमेरिका)] 23 जनवरी (एपी) अमेरिका के टेक्सास में निर्वासन के लिए 100 दिन की मोहलत देने के राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमेरिका के नए प्रशासन के खिलाफ यह पहला मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाइडन के कार्यभार संभालने के एक सप्ताह के भीतर ही उनकी नीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टेक्सास ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति के आव्रजन एजेंडे के खिलाफ होने का अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

संघीय मुकदमे में शुक्रवार से ‘‘कुछ निश्चित गैर&नागरिकों को’’ निर्वासन के लिए दी जाने वाली मोहलत पर रोक की मांग की गई है।

बाइडन कार्यभार संभालते ही कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसके जरिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को भी रद्द किया गया है, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को निर्वासित करने को प्राथमिकता दी गई थी।

टेक्सास का दावा है कि अधिस्थगन उस समझौते का उल्लंघन करता है, जिस पर ट्रंप के कार्यकाल में हस्ताक्षर किए गए थे और जिसके तहत संघीय सरकार को पहले राज्य के आव्रजन नियम में परिवर्तन करना होता है।

कानूनी विद्वानों ने समझौते के बाइडन प्रशासन की नीतियों को रोक पाने में सक्षम होने को लेकर सवाल उठाए हैं।

गृह सुरक्षा (होमलैंड सिक्योरिटी) ने मुकदमे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना