लाइव न्यूज़ :

चीनी घोटाले के सिलसिले में शाहबाज शरीफ, प्रधानमंत्री खान के मित्र एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:37 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 16 नवंबर पाकिस्तान के शीर्ष जांच निकाय ने अरबों रूपये के चीनी घोटाले के सिलसिले में शीर्ष विपक्षी नेता शाहबाज शरीफ, प्रधानमंत्री इमरान खान के मित्र तथा तीन अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने रविवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ, उनके बेटों- हमजा एवं सुलेमान, प्रधानमंत्री इमरान खान के मित्र जहांगीर तरीन एवं उनके बेटे अली तरीन के विरूद्ध धनशोधन, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और सरकारी शेयरधारकों के साथ धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया।

इस मामले में तरीन और उनके बेटे पर 4.35 अरब रूपये की धोखाधड़ी एवं धनशोधन करने का आरोप है जबकि शाहबाज एवं उनके बेटे 25 अरब रूपये के ऐसे ही आरोपों से घिरे हैं।

कुछ दिन पहले ही लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान प्रत्याभूति एवं विनिमय आयोग और एफआईए द्वारा तरीन के जेडीडब्ल्यू शुगर मिल्स और फारूकी पल्प मिल्स तथा शाहबाज के अल-अरबिया शुगर मिल्स के विरूद्ध ‘प्रक्रियागत खामियों तथा तानशाही कवायद’ के आधार पर एफआईए में दर्ज किये गये मामले को खारिज कर दिया था।

एफआईए ने बताया कि अदालत ने उसे इस चीनी घोटाले में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का अधिकार प्रदान किया।

शाहबाज और उनके बेटे हमजा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत के तहत लाहौर की कोट लखपत जेल में हैं जबकि उनके छोटे बेटे सुलेमान लंदन में हैं तथा एनएबी के धनशोधन मामले में एक स्थानीय अदालत उन्हें फरार घोषित कर चुकी है।

तरीन और उनके बेटे हाल ही लंदन से लौटे हैं। अली पाकिस्तान सुपर लीग फ्रैंचाइज ‘मुल्तान सुल्तान’ के मालिक हैं।

एफआईए ने इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल