लाइव न्यूज़ :

लाहौर रैली मामले में विपक्षी नेताओं पर मामला दर्ज, पीडीएम ने इमरान को अल्टीमेटम दिया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:56 IST

Open in App

लाहौर, 15 दिसंबर पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज सहित पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के शीर्ष नेताओं पर यहां मीनार-ए-पाकिस्तान की रैली के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय संपत्ति को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया गया। वहीं 11 दलों वाले विपक्षी गठबंधन ने प्रधानमंत्री इमरान खान के पद छोड़ने या इस्लामाबाद में लंबे मार्च का सामना करने के लिए 31 जनवरी की समय सीमा तय की है।

विपक्षी गठबंधन ने रविवार को सरकार विरोधी अंतिम रैली लाहौर में की थी जबकि कोविड-19 के बढ़ते मामले के कारण 300 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। सितंबर में पीडीएम का गठन होने के बाद से वह बड़ी रैलियां कर रहा है और खान को हटाने की मांग कर रहा है। साथ ही वह शक्तिशाली सेना के राजनीति में हस्तक्षेप बंद करने की भी मांग कर रहा है।

लाहौर पुलिस ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी, राष्ट्रीय असेंबली के पूर्व अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक, पूर्व रेल मंत्री साद रफीक और 125 अन्य पर मीनार-ए-पाकिस्तान के दरवाजे का ताला तोड़ने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीडीएम ने राष्ट्रीय विरासत -मीनार ए पाकिस्तान - को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। इसमें उल्लंघन के 15 मामले हैं जिनमें कोरोना वायरस मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन भी शामिल है।

पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि यह प्राथमिकी इस बात का सबूत है कि लाहौर में पीडीएम की रैली सफल रही। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्राथमिकी कठपुतली प्रधानमंत्री इमरान खान की फासीवादी मानसिकता को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना