लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:54 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, दो दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोविड-19 तथा सार्वजनिक सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर सरकार विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के तीन बेटों समेत पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के 3,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ग्यारह विपक्षी दलों के गठबंधन पीडीएम ने सोमवार शाम मुल्तान के घंटाघर चौक पर रैली का आयोजन किया था। मुख्य विपक्षी दलों पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) तथा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने प्रधानमंत्री इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी सरकार को सत्ता से हटाने के लिये अगले महीने इस्लामाबाद में मार्च का आयोजन करने की बात कही है।

इससे पहले, पुलिस ने मंगलवार रात 3,000 से अधिक विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के तीन बेटे भी शामिल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि मुल्तान में पीडीएम रैली के आयोजकों के खिलाफ विभिन्न तरीकों से कानून का उल्लंघन करने के लिये मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ''पीडीएम ने मुल्तान में अदालत के आदेश और कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया की अवहेलना की। हम विपक्ष को लोगों की जान से खेलने नहीं दे सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल