लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 टीका लगवाने का आदेश देने के लिये अस्पताल के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:25 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 30 मई अमेरिका में एक अस्पताल के 100 से अधिक कर्मचारियों ने कोविड-19 टीका लगवाने का आदेश देने के लिये अस्पताल के खिलाफ मुकदमा किया है।

कर्मचारियों ने शुक्रवार को ह्यूस्टन मैथोडिस्ट अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दायर कर कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से टीका लगवाने के आदेश को चुनौती दी।

अटॉर्नी जेरेड वुडफिल ने कहा कि वह 117 कर्मियों का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं।

याचिका में कहा गया है कि अमेरिका के इतिहास में पहली बार किसी नियोक्ता ने अपने कर्मचारियों को ''प्रायोगिक तौर पर कोविड-19 एमआरएनए जीन परिवर्तन इंजेक्शन लगवाने'' या नौकरी छोड़ने का आदेश दिया है।

याचिका में कहा गया है कि अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दिसंबर 2020 में कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी, लेकिन टीकों को अभी एफडीए की पूर्ण मंजूरी और लाइसेंस नहीं मिला है।

शिकायत में कहा गया है कि कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिये मजबूर किया जाना न्यूरेमबर्ग संहिता का उल्लंघन है, जिसके तहत चिकित्सा प्रयोग के लिये जबरदस्ती टीका लगाए जाने पर पाबंदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें