लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सविनय अवज्ञा प्रदर्शनों को लेकर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:04 IST

Open in App

यंगून, 14 अप्रैल (एपी) म्यांमा के सैन्य शासन ने एक फरवरी को किये गये सेना के तख्ता पलट के विरोध में हो सविनय अवज्ञा प्रदर्शनों में भाग लेने वाले कम से कम 19 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

सरकारी समाचार पत्र में बुधवार को इस बारे में खबर प्रकाशित हुई है।

लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित आंग सान सू ची सरकार को हटाकर सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के विरोध में हो रहे बंद एवं प्रदर्शनों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल छात्रों ने भी मार्च में भाग लिया।

म्यांमा में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट ने पांच दशक के सैन्य शासन के बाद देश में लोकतंत्र बहाली की दिशा में हुई प्रगति के मार्ग में रोड़ा अटका दिया है।

‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार की खबर के अनुसार, इन डॉक्टरों पर ‘‘देश की प्रशासनिक मशीनरी को कमजोर करने के लक्ष्य से’’ सविनय अवज्ञा आंदोलन का समर्थन करने और उसमें भाग लेने का आरोप है।

सैन्य सरकार पहले ही साहित्य, फिल्म, रंगमंच, संगीत और पत्रकारिता के पेशे से ताल्लुक रखने वाले करीब 100 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब