लाइव न्यूज़ :

कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मुंबई यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर ब्रिटेन के झुकाव का प्रतीक: ट्रस

By भाषा | Updated: October 23, 2021 08:45 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 अक्टूबर ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने शनिवार को भारत में कहा कि विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व वाले कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मुंबई में प्रमुख बंदरगाह की यात्रा ब्रिटेन के हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर झुकाव को प्रदर्शित करती है।

नयी दिल्ली से मुंबई पहुंची मंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत रणनीति के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ मजबूत सुरक्षा और रक्षा संबंध बनाना है।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि मंत्री एक स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने के लिए भारत को ‘‘आवश्यक’’ सहयोगी के रूप में देखती हैं।

ट्रस ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और भारत के बीच घनिष्ठ रक्षा और सुरक्षा साझेदारी गहरे आर्थिक संबंधों को रेखांकित करती है और दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र को भी सुरक्षित बनाती है।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमें अपने समुद्री और व्यापार मार्गों की रक्षा करने की जरूरत है और मजबूती से अपने हितों की रक्षा करने तथा अनुचित प्रथाओं को चुनौती देने में कठोर होना चाहिए। इस सप्ताह के अंत में भारत में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का आगमन ब्रिटेन के हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर झुकाव को प्रदर्शित करता है।’’ ट्रस ने कहा, ‘‘यह ‘ग्लोबल ब्रिटेन’ का एक सच्चा प्रतीक है, जो भारत जैसे समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’

एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ जहाज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) का अग्रणी पोत है, जिसे ब्रिटेन की रक्षा क्षमता का प्रतीक कहा जाता है। इस सप्ताह के अंत में पोत की मुंबई की यात्रा को एफसीडीओ ने भारत के साथ ब्रिटेन के बढ़ते रक्षा और समुद्री सहयोग के स्पष्ट संकेत के रूप में वर्णित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना