लाइव न्यूज़ :

ईरान में लैंडिंग के दौरान मालवाहक विमान क्रैश, 16 में से केवल एक की बच पाई जान

By स्वाति सिंह | Updated: January 14, 2019 16:08 IST

अधिकारियों ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी कि चालक दल के सदस्यों ने विमान को वहां उतारने का निर्णय क्यों लिया, हालांकि उन्होंने कहा कि उतरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी।

Open in App

किर्गिस्तान से आ रहा एक ईरानी बोइंग 707 मालवाहक विमान सोमवार को ईरान की राजधानी के पास उतरते समय क्रैश हो गया। आपात सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार 16 लोगों में से केवल एक ही बच पाया है।

विमान ‘फैथ हवाई अड्डे’ पर उतरते समय फिसलकर एक दीवार से टकरा गया और उसमें तुरंत आग लग गई। 

सरकारी मीडिया के अनुसार जारी तस्वीरों में विमान के पीछे का हिस्सा नजर आ रहा है जो जला हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त विमान को वास्तव में तेहरान से करीब 40 किलोमीटर दूर एक अन्य हवाई अड्डे पर उतरना था।

अधिकारियों ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी कि चालक दल के सदस्यों ने विमान को वहां उतारने का निर्णय क्यों लिया, हालांकि उन्होंने कहा कि उतरने से पहले चालक दल के सदस्यों ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी।

देश की आपात चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख पिरहोसिन कोलीवंड ने बताया कि विमान में 16 लोग सवार थे और केवल एक व्यक्ति ही उनमें से बच पाया है।

ईरानी मीडिया ने मौके से सात शवों को बरामद होने की जानकारी दी है।

खबर के मुताबिक विमान किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से मांस लेकर ईरान आ रहा था।

ईरानी वायु सेना ने एक बयान में बताया कि हादसे में हताहत हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। विमान के स्वामित्व को लेकर तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि सेना के ने कहा कि विमान और उसमें सवार लोग ईरानी थे। 

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल