लाइव न्यूज़ :

काला सागर में मालवाहक जहाज डूबा; दो की मौत, छह लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:13 IST

Open in App

इस्तांबुल, 17 जनवरी (एपी) तुर्की में काला सागर में रविवार को एक मालवाहक जहाज डूब गया जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

बार्तिन प्रांत के गवर्नर सिनार गुनेर ने घोषणा की कि उत्तरी तुर्की इनकुमु में जहाज डूबा और कहा कि आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने क्रू के कम से कम छह सदस्यों को बचा लिया और दो अन्य के शव निकाले। उन्होंने सरकारी अनादोलु संवाद समिति को यह जानकारी दी।

अनादोलु के मुताबिक, तुर्की के तटरक्षक बल ने कहा कि पोत का नाम आर्विन था और जहाज के क्रू के सदस्य लाइफबोट पर थे। बचाव कार्य में सहयोग के लिए नौसेना ने एक पोत भेजा है। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि जहाज पर क्रू के 12 सदस्य थे जिसमें दो रूस के नागरिक और दस यूक्रेन के नागरिक हैं।

मालवाहक पोत बुल्गारिया से जॉर्जिया की ओर जा रहा था लेकिन खराब मौसम के कारण तुर्की के बार्तिन बंदरगाह की तरफ जाने का प्रयास कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा