लाइव न्यूज़ :

लंगर उखड़ने से कराची के सीव्यू तट पर फंसा मालवाहक जहाज

By भाषा | Updated: July 23, 2021 11:03 IST

Open in App

कराची, 23 जुलाई कराची के सीव्यू समुद्र-तट के पास एक मालवाहक पोत खराब मौसम के चलते लंगर उखड़ जाने के कारण तट के करीब आ गया। कोविड-19 वैश्विक महामारी और मॉनसून के मौसम के कारण अधिकारियों द्वारा इलाके को बंद किए जाने के बावजूद उत्सुक लोगों की भीड़ इस पोत को देखने के लिए उमड़ रही है।

पोत ‘एमवी हेंग टोंग’ बुधवार को किनारे पर आ गया। हांगकांग की एक कंपनी के स्वामित्व वाला यह पोत 98 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है और इसकी क्षमता 3,600 डैडवेट टनेज (डीडब्ल्यूटी) है। इसका निर्माण 2010 में हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह तक इस पोत को हटाया नहीं जा सका है।

कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक पोत शंघाई से तुर्की के इस्तांबुल जा रहा था और कराची बंदरगाह में पूरी तरह प्रवेश करने से पहले ही इसका लंगर उखड़ गया और यह किनारे जा लगा।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते लंगर उखड़ जाने के कारण यह पाकिस्तानी जलक्षेत्र में आ गया। साथ ही कहा “यह संभवत: पर चालक दल के सदस्य बदले जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।”

अधिकारी ने बताया कि केपीटी ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) को जानकारी दी लेकिन वह भी ज्यादा मदद नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, “पोत को निकालना पोत के मालिकों की जिम्मेदारी है” हालांकि केपीटी और पीएसएमए पाकिस्तान के जलक्षेत्र में किसी भी तरह की परिचालन एवं सामरिक मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।

सामान्य तौर पर, सभी पोत देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर पाकिस्तान का झंडा फहराते हैं। लेकिन एमवी हेंग टोंग पनामा का ध्वज लहरा रहा था क्योंकि आपातकालीन स्थिति में उसने इस बदलाव के बारे में सोचा नहीं होगा।

टीवी पर पोत की खबर देखने के बाद कराची के कई निवासी तट पर पहुंच गए। हालांकि, पुलिस ने लोगों को सीव्यू इलाके में जाने से रोकने वाली सड़कों पर अवरोधक लगा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला