लाइव न्यूज़ :

कार्डिनल पेल ने ट्रंप को ईसाई मूल्यों की रक्षा करने वाला बताया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 11:55 IST

Open in App

रोम, 17 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस के पूर्व कोषाध्यक्ष कार्डिनल जॉर्ज पेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें ईसाई मूल्यों की रक्षा करने वाला बताया और अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में उनके द्वारा की गई नियुक्तियों को ‘शानदार’ करार दिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव की निष्ठा के प्रति शंका पैदा करने के उनके प्रयासों पर सवाल भी खड़े किए।

पेल ने बुधवार को अपनी किताब ‘प्रिजन जर्नल’ के विमोचन के दौरान बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महान लोक संस्थाओं में विश्वास को कमजोर करना कोई छोटी बात नहीं है।’’

पेल की यह किताब यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में एकांत में बिताए गए 404 दिनों के बारे में है। हालांकि यौन उत्पीड़न के मामले में ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय ने उनकी सजा निरस्त कर दी थी।

अपनी किताब में पेल अदालत में चले मामले, कैथोलिक चर्च के मौजूदा घटनाक्रम और दुनिया के अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हैं। इसी दौरान वह एक जगह कहते हैं कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ट्रंप ‘‘थोड़े से असभ्य किस्म के हैं।’’

ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन के दौरान पेल ने कहा कि ईसाईयों का कर्तव्य है कि वे अपने मूल्यों को सार्वजनिक स्थानों पर लाएं और ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की तीन नियुक्तियों के साथ ‘सकारात्मक’ योगदान दिया, जिनमें से दो कैथोलिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब