लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2030 तक चरम पर होगा कार्बन उत्सर्जन: चीन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:35 IST

Open in App

हांगकांग, तीन अगस्त (एपी) चीन ने एक बार फिर दोहराया है कि उसके यहां 2030 तक कार्बन उत्सर्जन अपने चरम पर पहुंचेगा और उसके बाद ही उसमें कमी आएगी। साथ ही उसने कहा कि वह इसमें कमी लाने के संबंध में जल्द ही विस्तृत योजना की घोषणा करेगा।

हालांकि अमेरिका और ब्रिटेन का कहना है कि चीन जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में और सहयोग करे।

जलवायु परिवर्तन पर देश के दूत शिआ जेनहुआ ने एक ऑनलाइन वेबिनार में कहा कि चीन जल्द ही कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए योजना जारी करेगा और इस साल के अंत में स्कॉटलैंड, ग्लासगो में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन में उसके बारे में विस्तार से बताएगा।

चीन पहले भी कह चुका है कि 2030 में उसके यहां कार्बन उत्सर्जन चरम पर होगा और फिर नीचे आएगा, वह कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने (कार्बन न्यूट्रालिटी) के लक्ष्य को 2060 तक प्राप्त करेगा।

दुनिया के सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक ने दलील दी है कि वह अभी भी विकासशील अर्थव्यवस्था है और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में उसे विकसित देशों की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए।

दुनिया भर के नेता और जलवायु परिवर्तन पर ठोस कदम उठाने की वकालन करने वाले 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी) के लिए नवंबर में ग्लासगो में एकत्र होंगे।

इस सम्मेलन में सभी देश एकजुट होकर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और जलवायु परिवर्तन में धरती के तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक रोके रखने पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि जलवायु परिवर्तन के भीषण परिणामों से बचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला