लाइव न्यूज़ :

काराकस में विमान और विस्फोट की आवाज, घर से निकले लोग?, कई इलाके में बिजली गुल, देखिए भयावह मंजर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 14:28 IST

विमानों और विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद विभिन्न इलाकों में लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देदो बजे हुई इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी सेना हाल के दिनों में कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है।मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है।

काराकसः वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कम ऊंचाई पर उड़ते कई विमानों और कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। विमानों और विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद विभिन्न इलाकों में लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। वेनेजुएला ने अमेरिका पर अपने कई राज्यों में असैन्य और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले करने का आरोप लगाया, अमेरिका की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए और बृहस्पतिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल