लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में क्रिसमस परेड में गाड़ी घुसी, पांच लोगों की मौत तथा 40 घायल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:48 IST

Open in App

वौकेशा (अमेरिका), 22 नवंबर (एपी) मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में क्रिसमस के जश्न का माहौल तब एकाएक गम में बदल गया जब रविवार को तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में शामिल लोगों से टकरा गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना के एक वीडियो में महिला को चिल्ला कर बार-बार ‘‘हे भगवान’’ कहते सुना जा सकता है। एक पिता को शवों के बीच अपनी बेटी को खोजते देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में ‘डासिंग ग्रैनीज’ क्लब के सदस्य शिकार हुए।

वौकेशा शहर के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर रविवार देर रात बताया कि पांच लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी जानकारी जुटाई जा रही है। बयान के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के बारे में शहर प्रशासन ने कोई अतिरिक्त सूचना जारी नहीं की है।

शहर पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति या उसके संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

राज्य के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी, एटॉर्नी जनरल जोश कौल ने ट्वीट किया, ‘‘वौकेशा में आज जो कुछ हुआ, वह दुखद है और मुझे पूरा भरोसा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।’’

लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इस भयावह हादसे के वीडियो बनाए।

एक वीडियो में एसयूवी को बैरिकेड तोड़कर भीड़ में घुसते देखा जा सकता है। साथ में कुछ आवाज भी सुनाई दे रही हैं जो गोलियां चलने की हो सकती है। थॉम्पसन ने कहा कि वौकेशा के एक पुलिस अधिकारी ने वाहन को रोकने के लिए गोली चलाई। गोली चलाने के कारण वहां मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। थॉम्पसन ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि अधिकारी की गोली वाहन चालक को लगी या नहीं।

मिल्वौकी में आर्चडायसिस की प्रवक्ता सैंड्रा पीटरसन ने बताया कि इस घटना में कैथोलिक पादरी, वौकेशा कैथोलिक स्कूल के बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं।

एस्पायर डांस सेंटर स्टूडियो के सह मालिक क्रिस जरमैन ने बताया कि घटना के बाद सड़क पर सभी ओर छोटे-छोटे बच्चे गिरे हुए थे। वहां पुलिस अधिकारी थे।

वौकेशा स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने सोमवार को सभी कक्षाएं रद्द कर दीं।

थैंक्सगिविंग से पहले रविवार को हर साल परेड का आयोजन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब