लाइव न्यूज़ :

नेपाल में गाड़ी तालाब में गिरी, चार भारतीयों की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:23 IST

Open in App

काठमांडू, 14 नवंबर दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में एक गाड़ी के तालाब में गिर जाने से चार भारतीयों की मौत हो गई। यह जिला भारतीय सीमा के नजदीक है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि शक है कि कार का चालक और अन्य सवार ‘शराब के नशे’ में थे।

मृतकों की पहचान दीनानाथ साह (25), अरुण साह (30), दिलीप महतो (28), अमित महतो (27) के तौर पर हुई है। वे सभी बिहार के रहने वाले थे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को कार का चालक झुनखुनवा गांव में गौड़-चंद्रपुर सड़क खंड पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन तालाब में जा गिरा। गाड़ी पर भारतीय नंबर प्लेट लगी थी।

सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसके लिए उन्होंने कार के शीशे तोड़े और उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। रौतहट पुलिस ने भारतीय पुलिस से संपर्क किया है और उन्हें मृतकों के फोटो भेजे हैं ताकि उनके परिवारों से संपर्क हो सके।

मृतकों के रिश्तेदार रविवार सुबह पहुंच गए और उन्होंने मृतकों की पहचान की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग जिले में देवानी गोनही में अपने एक करीबी रिश्तेदार के यहां छठ पूजा मनाने आए थे और घटना के वक्त वे वापस लौट रहे थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें रात में कार से न जाने की सलाह दी थी और सुबह तक इंतजार करने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी को क्रेन की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना