लाइव न्यूज़ :

यमन में कार बम धमाका, कम से कम चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 19:10 IST

Open in App

सना, 10 अक्टूबर (एपी) यमन के अदन शहर में रविवार को कार बम हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यह धमाका दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाकर किया गया था, जिनकी जान बच गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि धमाका तवाही जिले में कृषि मंत्री सलेम अल सोकोतराई और अदन के गवर्नर अहमद लमलास को निशाना बनाकर किया गया था।

उन्होंने कहा कि धमाके में लमलास के साथियों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और वहां से गुजर रहे कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सई ने धमाके को ''आतंकवादी हमला'' बताते हुए जांच का आदेश दिया है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल