लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में नौका दुर्घटना के लिए कप्तान दोषी, हादसे में 34 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:35 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, दो दिसंबर (एपी) कैलिफोर्निया के समुद्री तट पर एक स्कूबा डाइविंग नौका में आग लगने और उसके डूबने के मामले में नौका के कप्तान को मंगलवार को दोषी ठहराया गया। घटना में नौका की डेक के नीचे एक कमरे में फंसने के कारण 34 लोगों की मौत हो गयी थी।

अमेरिका में अब तक के सबसे भीषण समुद्री हादसे में शामिल इस घटना के लिए जिम्मेदार रहे जेरी बोएलान (67) पर नरसंहार, कदाचार, लापरवाही बरतने और कर्तव्य का पालन नहीं करने के आरोप हैं।

आरोप में कहा गया है कि वह अपने चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अग्निशमन का प्रशिक्षण दिलाने में नाकाम रहे थे । घटना दो सितंबर, 2019 की है।

अमेरिकी अटॉर्नी निक हन्ना ने एक बयान में कहा, ‘‘कप्तान बोएलान की कथित नाकामी के कारण छुट्टी के इरादे से की गयी एक सुकून भरी यात्रा मातम में बदल गयी। नौका के यात्री और चालक दल के सदस्य आग लगने के कारण ऐसी जगह फंस गए जहां से बचकर निकलना मुश्किल था।’’

बोएलान और चालक दल के चार अन्य सदस्य घटना के वक्त सो रहे थे और किसी तरह वहां से बचकर निकलने में सफल रहे थे। नौका के एक कमरे में मौजूद सभी 33 यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य की आग में झुलसकर मौत हो गयी।

इन आरोपों के लिए बोएलान को 10-10 साल जेल की सजा हो सकती है।

संघीय अभियोजक ने कहा कि उन्होंने बोएलान को दोषी ठहराए जाने के बारे में उसके वकील को सूचित कर दिया है और आगामी सप्ताह में संघीय अधिकारियों के सामने उसके आत्मसमर्पण करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब