लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हिंसा: डेमोक्रेट ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 जुलाई (एपी) डेमोक्रेट छह जनवरी को कैपिटल हिल में हुई हिंसा के संबंध में अपनी जांच शुरू कर रहे हैं। इस जांच में कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिन पर हमला किया गया और पीटा गया।

जिन पुलिस अधिकारियों की गवाही होनी है, उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा। उन्हें घूंसा मारा गया, कुचल दिया गया और रसायन छिड़का गया।

हमले की जांच कर रही एक समिति में शामिल डेमोक्रेट जेमी रस्किन ने कहा, ‘‘हम इस कहानी को शुरू से बताने जा रहे हैं।’’

गवाही देने वाले कैपिटल पुलिस अधिकारी हैरी डन और एक्विलिनो गोनेल और मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी माइकल फैनोन और डैनियल होजेस होंगे।

समिति के एक अन्य सदस्य और ‘हाउस इंटेलिजेंस कमेटी’ के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा, ‘‘सुनवाई के दौरान हम वास्तव में बहादुर पुलिस अधिकारियों से संवाद करने की कोशिश करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता को सूचित करना है कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था।’’

समिति के अध्यक्ष बेनी थॉम्पसन का कहना है कि जांच के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका की जांच की जायेगी।

गौरतलब है कि गत छह जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में कुछ लोगों ने धावा बोला था और हिंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा