लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हिल की हिंसा ट्रंप की ‘लोकतंत्र की अवहेलना’ का नतीजा : बाइडन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी कैपिटल हिल (संसद भवन) में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हमले को अमेरिका के इतिहास का ‘काला दिन’ बताते हुए नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ट्रंप द्वारा ‘‘लोकतंत्र की अवहेलना’’ के कारण हिंसा की घटना हुई।

बाइडन ने डेलावेयर विलमिंगटन में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि कैपिटल हिल में उत्पात की घटना कोई असहमति, या विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि अराजकता थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे प्रदर्शनकारी नहीं थे। उन्हें प्रदर्शनकारी मत कहिए। वे दंगाई भीड़ थे, वे देश के आतंकी थे। काश मैं यह कह पाता कि हमने यह सब नहीं देखा, लेकिन यह सच नहीं है। हमने उन्हें आते हुए देखा।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘पिछले चार साल से हमारे यहां ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान, कानून के शासन की अवहेलना की।’’ बाइडन ने तीखा हमला करते हुए कहा कि ट्रंप ने उनकी सत्ता पर सवाल उठाने वाले मुक्त प्रेस पर भी लगातार निशाना साधा, उन्हें लोगों का दुश्मन बताया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘‘ट्रंप को ऐसा लगता था कि वह अदालत में अपने मित्र न्यायाधीशों की बदौलत जीत जाएंगे लेकिन उन्हें तब धक्का लगा जब उन्हीं के द्वारा नियुक्त न्यायाधीशों ने उनकी चुनौती को खारिज कर दिया।’’

बाइडन ने कहा कि न्यायपालिका ने हर अवसर पर अपना काम पूरी निष्ठा के साथ बखूबी किया और निष्पक्षता बरती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल