लाइव न्यूज़ :

कैपिटल दंगे: अदालत ने जांच समिति को दस्तावेज देने पर अस्थायी रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 12, 2021 09:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 नवंबर (एपी) अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत ने छह जनवरी को कैपिटल हिल (संसद भवन) में हुए दंगों के मामले की जांच कर रही सदन की समिति को संबंधित दस्तावेज दिए जाने पर अस्थायी रोक लगा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में अनुरोध किया था।

‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ़ कोलंबिया सर्किट’ के ‘यूएस कोर्ट ऑफ़ अपील्स’ (अमेरिकी अपील अदालत) ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक रोक संबंधी ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। अस्थायी रोक लगाने की मंशा यह है कि अदालत को दस्तावेज जारी करने के खिलाफ ट्रंप की दलीलों पर गौर करने का समय मिल सके। उक्त दस्तावेज शुक्रवार को जारी किए जाने थे।

अपील अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है, तब तक यह अस्थायी रोक जारी रहेगी।

इससे पहले, अमेरिकी जिला न्यायाधीश तान्या चटकन ने ट्रंप के वकीलों के प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी करने के अनुरोध को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन इस बात का फैसला करने का ‘‘उचित अधिकार’’ रखते हैं कि समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज उन्हें दिए जाने चाहिए या नहीं। ट्रंप की ओर से समिति को दस्तावेज ना देने की मांगी की गई थी। इन दस्तावेजों में, फोन पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड, टिप्पणियां तथा भाषण आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और उन्होंने तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। ट्रंप के इन आरोपों के बीच संसद भवन पर उनके समर्थकों ने छह जनवरी को कथित तौर पर हिंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल