लाइव न्यूज़ :

‘कहा नहीं जा सकता कि राष्ट्रपति बाइडन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे’

By भाषा | Updated: September 28, 2021 13:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 सितंबर व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वह इस बात का ‘अनुमान’ नहीं लगा सकतीं कि राष्ट्रपति जो बाइडन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे। वैसे, दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत हो रही है।

हाल ही में अमेरिकी मीडिया के साथ साक्षात्कारों में खान ने शिकायत की थी कि एक "व्यस्त" राष्ट्रपति बाइडन ने उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई, हालांकि वाशिंगटन को अफगानिस्तान को स्थिर करने में पाकिस्तान का समर्थन चाहिए था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन जल्द ही खान को फोन कर सकते हैं या नहीं, कहा, “मेरे पास इस समय अनुमान लगाने के लिए कुछ भी नहीं है। यदि वे कोई बात-मुलाकात करते हैं, तो हम निश्चित रूप से आप सभी को इस बारे में बताएंगे।”

प्रेस वार्ता में मीडिया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जब राष्ट्रपति बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रहे थे, खान ने संयुक्त राष्ट्र में मंच पर कदम रखा और अफगानिस्तान में "अमेरिका की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की और उन्होंने अपने और राष्ट्रपति बाइडन के बीच प्रत्यक्ष रूप से संवाद की कमी पर अफसोस जताया।”

इसका जवाब देते हुए साकी ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख घटकों के नेताओं के साथ उच्च स्तर पर संपर्क में है।

उन्होंने कहा, “इस वक्त राष्ट्रपति ने हर विदेशी नेता से बात नहीं की है; यह बिल्कुल सच है। लेकिन, निश्चित रूप से, उनके पास एक टीम है - एक विशेषज्ञ टीम जिसे यही काम करने के लिए लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात