लाइव न्यूज़ :

कनाडा PM जस्टिन ट्रूडो ने खालसा दिवस पर कह दी ये बड़ी बात, उनकी मौजूदगी में लगे 'खलिस्तान जिंदाबाद' के नारे

By आकाश चौरसिया | Updated: April 29, 2024 12:05 IST

पीएम ट्रूडो ने खालसा दिवस के मौके पर सिख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कनाडा में करीब 8 लाख सिख समुदाय के लोग देश भर में है, हम उनके अधिकार और आजादी को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालसा दिवस के मौके पर सिख समुदाय को संबोधित कियाट्रूडो ने इस दौरान सिख समुदाय की सुरक्षा पर भी अपनी बात रखीइस दौरान वहां आए लोगों ने खलिस्तान जिंदाबाद के नारे में लगाए

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आज टोरंटो में मनाए जा रहे खालसा दिवस के मौके पर पहुंचकर सिख समुदाय के लोगों को संबोधित किया और इस दौरान उनके सामने ही खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लगे। ट्रूडो ने फिर एक बार सिख समुदाय को आश्वासन दिलाया कि कनाडा में आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी और आपकी आजादी को भी हम सुरक्षित रखेंगे। 

पीएम ने बताया कि कनाडा में करीब 8 लाख सिख समुदाय के लोग देश भर में है, हम उनके अधिकार और आजादी को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम आपके समुदाय को उस नफरत और भेदभाव से भी बचाने का काम करेंगे।  कनाडा में बने सभी गुरुद्वारों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने कहा कि इन जगहों पर सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको सुविधा मिलेगी और किसी प्रकार का कोई खतरा महसूस नहीं होगा।  

ट्रूडो ने खालसा दिवस के मौके पर कहते हैं कि आपका अधिकार (सिख समुदाय) है कि आप अपने धर्म को अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं और यह तो बिना किसी हस्तक्षेप के आप ऐसा कर भी पाएंगे। यह एक तरह से मूल अधिकार भी है, जिसका जिक्र अधिकारों और आजादी वाले कनाडियन चार्टर में भी बताया गया, इसलिए हम आपके साथ खड़े हैं और आपकी सुरक्षा करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि कनाडा की सबसे बड़ी ताकत ही विभन्नता और देश में अलगाव की स्थिति न पैदा हो, तो हम अच्छी स्थिति में है। फिर ट्रूडो ने बयान में कहा, "कनाडा की सब में से एक बड़ी मजबूती यहां की विभिन्नताएं है। हम अपने मतभेदों के बावजूद नहीं, बल्कि अपने मतभेदों के कारण मजबूत हैं, लेकिन जब हम इन मतभेदों को देखते हैं, तो हमें याद रखना होगा और ऐसे दिनों में और हर दिन याद दिलाना होगा कि सिख मूल्य कनाडाई मूल्य हैं"।

उन्होंने ये भी कहा कि वो जानते हैं कि आप यहां से बहुत प्यार करते हैं और इसीलिए कनाडा और भारत के बीच बातचीत जारी है कि किसी भी तरह दोनों देश में ज्यादा से ज्यादा आवागमन हो और फ्लाइट भी बढ़ाई जाए। इसके साथ दोनों देशों के बीच नए रास्ते तलाशन की बात कही और हम अपने समकक्ष के साथ बात करके इसा हल निकालेंगे। 

टॅग्स :भारतकनाडापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला