लाइव न्यूज़ :

कनाडा के पीएम जस्टिन ने 18 साल पुराने नस्लवादी तस्वीर के लिए मांगी माफी, कहा- ऐसा कभी नहीं करना चाहिए था

By भाषा | Updated: September 20, 2019 10:55 IST

अमेरिका की टाइम पत्रिका ने संघीय चुनाव प्रचार शुरू होने से महज एक हफ्ते पहले यह तस्वीर प्रकाशित की है जहां ट्रुडू की लिबरल पार्टी और एंड्र्यू शीर के बीच कड़ा मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2015 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली ट्रुडू की पार्टी नैतिकता में चूक और अन्य विवादों के चलते पहले से ही निशाने पर है।डू 18 साल पहले निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी स्कूल में पढ़ाते थे।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी दशकों पुरानी तस्वीर के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और इस आचरण को ‘पूरी तरह से अस्वीकार’ बताया। 18 साल पुरानी इस तस्वीर में वह एक पगड़ी और पोशाक पहने तथा चेहरे, गर्दन और हाथों का रंग स्याह किए हुए दिख रहे हैं। कनाडा में संघीय चुनाव से पहले ट्रूडो का चेहरे पर काले रंग के मेकअप वाली फोटो और वीडियो सामने आये हैं।

खुद प्रधानमंत्री ने इसे ‘नस्लवादी’ करार दिया है। लिबरल पार्टी के प्रमुख ट्रूडो ने कहा, ‘‘ मैं इसे पूरी तरह से अस्वीकार योग्य मानता हूं।’’ उन्होंने बृहस्पतिवार को विनीपेग में चुनाव प्रचार के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

ट्रूडो ने कहा, ‘‘ चाहे किसी भी परिस्थिति में या किसी भी संदर्भ में चेहरा काला किया गया हो, यह काले चेहरे के नस्लवादी इतिहास की वजह से अस्वीकार्य है। मुझे इस चीज को तब समझना चाहिए था और ऐसा कभी नहीं करना चाहिए था।’’ 18 साल पहले की ‘अरेबियन नाइट्स’ थीम वाली एक पार्टी में काले-सफेद रंग की तस्वीर में उस वक्त 29 साल के रहे ट्रुडू एक पगड़ी और पोशाक पहने तथा चेहरे, गर्दन और हाथों का रंग स्याह किए हुए दिख रहे हैं। ट्रुडू 18 साल पहले निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी स्कूल में पढ़ाते थे।

अमेरिका की टाइम पत्रिका ने संघीय चुनाव प्रचार शुरू होने से महज एक हफ्ते पहले यह तस्वीर प्रकाशित की है जहां ट्रुडू की लिबरल पार्टी और एंड्र्यू शीर के बीच कड़ा मुकाबला है। टाइम पत्रिका ने कहा कि यह तस्वीर एक निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी की 2000-2001 वार्षिक पुस्तिका में नजर आई थी। ट्रूडू उस वक्त इस स्कूल में पढ़ाते थे। 2015 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली ट्रुडू की पार्टी नैतिकता में चूक और अन्य विवादों के चलते पहले से ही निशाने पर है।

ट्रुडू ने खुद इस बात की पुष्टि की कि इस फोटो में नजर आ रहे शख्स वही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि मैं यह नहीं समझ पाया था कि जिन लोगों के साथ रोजाना इस वजह से भेदभाव होता है, उनके लिए यह कितना दर्दनाक होगा। मैं हमेशा से इस चीज को समझता हूं कि मैं एक ऐसी जगह से आया हूं जहां मुझे विशेषाधिकार मिले हैं। लेकिन मुझे अब यह भी स्वीकार करने की जरूरत है कि मैं चीजों को देख नहीं पाया।’’

ट्रूडो ने कहा, ‘‘ और इसके लिए मैं बेहद दुखी हूं और मैं माफी मांगता हूं।’’ आधुनिक कनाडा के पिता माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के बेटे जस्टिन ट्रूडो ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इसी तरह का मेकअप युवावस्था में ‘बनाना बोड सॉन्ग’ गाते हुए स्कूल में पहना था। 

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा