लाइव न्यूज़ :

वैश्विक साइबर अपराध के लिए कनाडाई व्यक्ति को 140 महीनों की जेल की सजा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ सितंबर कनाडा के एक व्यक्ति को इंटरनेट और बैंक धोखाधड़ी के मामलों में लाखों डालर के धन शोधन की साजिश के सिलसिले में बुधवार को 140 महीनों की जेल की सजा सुनायी गयी। इन अपराधों का शिकार भारत का एक बैंक भी बना।

कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता वाले गालिब अलॉमारी (36) ने दो मामलों में धन शोधन का आरोप स्वीकार किया था जिसके बाद उसे सजा सुनायी गयी। न्याय विभाग ने बताया कि उसे पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के तौर पर तीन करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि देने का आदेश दिया गया है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अलॉमारी और अन्य साजिशकर्ताओं ने पीड़ितों से पैसा चुराने के लिए बिजनेस ईमेल योजनाओं, एटीएम कैश-आउट और बैंक साइबर-डकैती का इस्तेमाल किया तथा इसके बाद बैंक खातों और डिजीटल मुद्रा के जरिए धन शोधन किया।

न्याय विभाग ने बताया, ‘‘चोरी किए गए पैसों में उत्तर कोरियाई साइबर अपराधियों द्वारा किए गए अपराध और पाकिस्तान में 2018 में एटीएम कैश-आउट चोरी शामिल हैं। अलॉमारी के अपराधों के अन्य पीड़ितों में भारत का एक बैंक भी शामिल है। इसके साथ ही अमेरिका और ब्रिटेन की कंपनियां, अमेरिकी नागरिक और ब्रिटेन का एक पेशेवर फुटबॉल क्लब भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल