लाइव न्यूज़ :

कनाडाई समूहों ने ‘आक्सीजन फॉर इंडिया’ अभियान के पहले सत्र में 4.4 लाख डॉलर एकत्रित किये

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:13 IST

Open in App

टोरंटो, 17 मई इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसीसी) ने 82 अन्य सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में ऑक्सीजन सांद्रक भेजने के लिए 4,40,220 कनाडाई डॉलर (2.66 करोड़ रुपये) एकत्र किए हैं।

आईसीसीसी द्वारा यह परोपकार अभियान अगले चार सप्ताह तक रविवार को तीन घंटे चलेगा। आईसीसीसी ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति भारत के श्रेणी दो और श्रेणी तीन शहरों में की जाएगी।

आईसीसीसी की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक पहले सत्र में कुल 440,220 कनाडाई डॉलर जुटाये गए।

बयान में कहा गया, ‘‘हम मानते हैं कि अकेले बहुत कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है, लेकिन 'एक साथ' मिलकर हम बहुत कुछ कर सकते हैं, इसलिए हम इस मानवीय प्रयास में हमारी सहायता के लिए 82 से अधिक अन्य भारतीय-कनाडाई और सामुदायिक संगठनों को एक साथ ला रहे हैं।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संकट सोमवार को भी जारी रहा क्योंकि देश में पिछले 24 घंटे में 4,106 और मरीजों की मौत हो गई और कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आये।

अब, मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई है।

पिछले महीने, कनाडाई सरकार ने भारतीय रेड क्रॉस को कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन कार्यों में सहायता के लिए कनाडाई रेड क्रॉस के माध्यम से एक करोड़ कनाडाई डॉलर की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल