लाइव न्यूज़ :

कनाडाई सरकार ने सेना में यौन उत्पीड़न के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 12:31 IST

Open in App

टोरंटो (कनाडा), 14 दिसंबर (एपी) कनाडा की भारतीय मूल की रक्षा मंत्री अनिता आनंद और शीर्ष सैन्य कमांडर ने यौन शोषण, यौन उत्पीड़न या भेदभाव का शिकार रहे कनाडाई सशस्त्र बलों के मौजूदा और पूर्व सदस्यों से माफी मांगी है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

कनाडा की सेना ऐसे वक्त में यौन दुव्यर्वहार के आरोपों से निपटने तथा इन्हें रोकने दोनों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है जब आनंद को अक्टूबर में देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।

कनाडाई सशस्त्र बल यौन शोषण या भेदभाव का शिकार रहे मौजूदा तथा पूर्व सदस्यों का भरोसा वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री आनंद, चीफ ऑफ स्टाफ जनरल वायने इयरे और उप रक्षा मंत्री जोडी थॉमस ने सरकार की तरफ से उन महिलाओं और पुरुषों से माफी मांगी जो सेना में यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और भेदभाव का शिकार बने।

राष्ट्रीय रक्षा मुख्यालय से ऑनलाइन प्रसारित हुए कार्यक्रम में सरकार ने माफी मांगी।

रक्षा मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘‘हमारे कनाडाई सशस्त्र बलों के सदस्यों ने देश की सेवा कर हमेशा अपने आप से पहले सेवा को रखा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सेना के पास हमेशा कनाडाई लोगों का समर्थन रहा और हम हमेशा आपके रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री के तौर मैं कनाडा की सरकार की ओर से आपसे माफी मांगती हू।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन हजारों कनाडाई लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें इसलिए नुकसान पहुंचाया गया क्योंकि आपकी सरकार ने आपकी रक्षा नहीं की और न ही हमने यह सुनिश्चित किया कि न्याय तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सही व्यवस्था स्थापित हो। आपकी सरकार सेना तथा विभाग में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और लिंग के आधार पर भेदभाव से निपटने के प्रयासों में विफल रही।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘चीजें बदल सकती हैं, वे बदलनी चाहिए और वे बदलेंगी।’’ आनंद ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच ऐसे दुर्व्यवहार से निपटने के लिए ज्यादा कुछ न करने पर आलोचनाओं का शिकार बने हरजीत सज्जान के स्थान पर अक्टूबर में रक्षा मंत्री का पद संभाला।

ऐसा अनुमान है कि यौन उत्पीड़न के 60 प्रतिशत पीड़ित महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला