लाइव न्यूज़ :

आनंक कुमार के ‘प्रेरक कार्य’ की कनाडा की संसद में प्रशंसा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:47 IST

Open in App

ओटावा, 23 फरवरी कनाडा के एक सांसद ने वंचित बच्चों के लिए सुपर30 के संस्थापक एवं शिक्षक आनंद कुमार के ‘‘प्रेरक कार्य’’ की शिक्षा के एक सफल मॉडल के तौर पर प्रशंसा की है।

ब्रिटिश कोलंबिया में मैपल रिज और पिट मीडोज के सांसद मार्क डाल्टन ने संघीय जिले में शिक्षा परियोजनाओं का ब्योरा देते हुए कहा, ‘‘सुपर30 के प्रेरक कार्य समाज के वंचित वर्ग के छात्रों की भारत के प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने में सभी बाधाओं को दूर करने में मदद कर रहे हैं।’’

डाल्टन ने कहा कि मैपल रिज के निवासी बीजू मैथ्यू ने कुमार पर एक किताब लिखी है जो बिहार में जन्मे गणितज्ञ हैं और यह शिक्षाविदों के लिए बहुत प्रेरणादायक है।

सुपर30, एक अत्यधिक प्रशंसित शैक्षिक कार्यक्रम है जिसकी स्थापना कुमार ने की है। सुपर30 बिना किसी शुल्क के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल 30 वंचित छात्रों को प्रशिक्षित करता है।

कुमार को इससे पहले 2012 में कनाडा में एक प्रांत स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया था। तत्कालीन उन्नत शिक्षा मंत्री, ब्रिटिश कोलंबिया सरकार, नाओमी यामामोटो ने कुमार को एक ‘प्रतिभाशाली’ शिक्षक करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल