लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए ओंटारियो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित करेगा कनाडा

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:10 IST

Open in App

टोरंटो, एक मई कनाडा कोरोना वायरस की तीसरी लहर से जूझ रहे ओंटारियो प्रांत में भारत सहित अंतरराष्ट्रीय छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित करेगा।

ओटावा स्थित शिक्षा सेवा प्रदाता कनाडियन ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (सीबीआईई) के मुताबिक, कनाडा में 2020 में 5,30,540 अंतरराष्ट्रीय छात्र थे जिनमें अधिकतर भारत (34 फीसदी) थे। इसके बाद 22 फीसदी छात्र चीन से थे।

इसने बताया कि ओंटारियो में सर्वाधिक 2,42,825 या 46 फीसदी अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं।

‘ग्लोबलन्यूज डॉट सीए’ ने खबर दी कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ओंटारियो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का प्रवेश रोकने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने की खातिर प्रांत के प्रमुख डाउग फोर्ड के आग्रह के बाद सरकार ऐसा निर्णय करने पर विचार कर रही है।

कनाडा में कोविड-19 यात्रा नियमों से फिलहाल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक