लाइव न्यूज़ :

कनाडा: जंगली इलाके में हुआ प्लेन क्रैश, सवार सभी 7 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2019 08:54 IST

कनाडा परिवहन सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अमेरिका से पंजीकृत एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32’ ने टोरंटो के बटनविले हवाईअड्डे से किंग्स्टन जाने के लिए उड़ान भरी थी, जो स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे लापता हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और एक सैन्य खोज एवं बचाव हेलीकाप्टर सहित आपातकालीन सेवाओं ने उसे ढूंढने का काम शुरू किया।परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता अलेक्जेंड्रे फोरनियर ने बताया कि पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई है

पूर्वी कनाडा में लेक ओन्टारियो के उत्तरी तट पर जंगली इलाके में एक छोटे विमान के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। कनाडा परिवहन सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि अमेरिका से पंजीकृत एक इंजन वाले ‘पाइपर पीए-32’ ने टोरंटो के बटनविले हवाईअड्डे से किंग्स्टन जाने के लिए उड़ान भरी थी, जो स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे लापता हो गया था।

पुलिस और एक सैन्य खोज एवं बचाव हेलीकाप्टर सहित आपातकालीन सेवाओं ने उसे ढूंढने का काम शुरू किया। इसके बाद उसके अपने गंतव्य से थोड़ा पहले घने इलाके में होने की जानकारी मिली, वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता अलेक्जेंड्रे फोरनियर ने बताया कि पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की जान चली गई है।

सरकारी एजेंसी ने घटना के कारण का पता लगाने के एक दल को भी वहां भेजा है। उन्होंने बताया कि वह विमान के रिकॉर्डर और रिव्यू रेडियो संचार का भी पता लगाने की कोशिश करेंगे। मृतकों की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। एएफपी निहारिका मानसी मानसी

टॅग्स :कनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल