लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव, पीएम घर से करेंगे काम

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 08:24 IST

दुनियाभर में 90 देशों में कोरोना वायरस  की वजह से 4,300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 119,400 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं। चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या इटली में है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कनाडा पीएम की पत्नी सोफी ग्रीगोइरे ट्रूडो बुधवार (11 मार्च) को ब्रिटेन से लौटी थीं और उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण दिखे थे।

ओटावा:कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टि ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रीगोइरे का कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट पॉजिटिव निकला है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टि ट्रूडो में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद ये खबर आई थी कि पीएम घर से ही काम करेंगे। जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी ने खुद के पृथक रहने का ऐलान 12 मार्च को किया था। 

ट्रूडो की पत्नी में फ्लू जैसे लक्षण सामने आने और कोरोना वायरस की जांच होने के मद्देनजर दंपत्ति ने यह फैसला लिया था। विज्ञप्ति के मुताबिक सोफी ग्रीगोइरे ट्रूडो बुधवार (11 मार्च) को ब्रिटेन से लौटी थीं और उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण दिखे थे, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एहतियात के तौर पर घर से ही निर्देश देने और फोन एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक करने का फैसला लिया।  ट्रूडो ने कनाडा के प्रांतीय और क्षेत्रीय नेताओं के साथ ओटावा में होने वाली बैठक स्थगित कर दी है। 

Canadian media: Canadian Prime Minister Justin Trudeau’s wife has been tested positive for Coronavirus. pic.twitter.com/O3ZlJRswTy— ANI (@ANI) March 13, 2020

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री को भी कोरोना वायरस

 ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कंजर्वेटिव सांसद ने पॉजिटिव होने के बाद कहा था, ‘‘मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस की जांच में पॉजीटिव पाई गई हूं और खुद को घर में अलग कर रखा है।’’ उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां से संक्रमण की चपेट में आई और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे। डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

दुनियाभर के 90 देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप 

दुनियाभर में 90 देशों में कोरोना वायरस  की वजह से 4,300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 119,400 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं। (12 मार्च तक के अपडेट) चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या इटली में  है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या गुरुवार (12 मार्च) को 1,000 पार कर गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 189 और मौतों के साथ दो हफ्ते के भीतर इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,016 हो गई है, जो चीन के बाद सबसे अधिक है। इटली में गुरुवार को हुई मौतें बुधवार को एक दिन में हुई सर्वाधिक 196 मौतों से कुछ ही कम है। इस बीच, गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,651 नये मामले सामने आए। बुधवार को संक्रमण के 2,313 नये मामले आए थे। इस प्रकार इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 15,113 पहुंच गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा