लाइव न्यूज़ :

मूलनिवासियों के बच्चों के साथ स्कूलों में जो कुछ भी हुआ उसके लिए कनाडा शर्मिंदा है: ट्रुडो

By भाषा | Updated: June 26, 2021 01:27 IST

Open in App

टोरंटो, 25 जून (एपी) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा के लोग लंबे समय तक चली सरकार की उस नीति से “भयभीत और शर्मिंदा” हैं जिसके तहत मूलनिवासियों के बच्चों को उन बोर्डिंग स्कूलों में भेजा गया था जहां सैकड़ों अनाम कब्रें पाई गई हैं।

मूलनिवासियों के नेताओं ने इस सप्ताह कहा था कि ‘मैरीवल इंडियन रेसिडेंशियल’ स्कूल में 600 से ज्यादा अवशेष पाए गए हैं। सैसकैचवान प्रांत में स्थित यह स्कूल 1899 से 1997 तक संचालित हुआ । पिछले महीने ब्रिटिश कोलंबिया में ऐसे ही एक स्कूल में 215 अवशेष पाए गए थे।

मूलनिवासियों के बच्चों को सरकारी ईसाई स्कूलों में जाने के लिए मजबूर किया जाता था। रोमन कैथोलिक मिशनरियों द्वारा चलाये जाने वाले इन स्कूलों में 19वीं शताब्दी से 1970 के दशक तक 1,50,000 बच्चों को भेजा गया था। सरकार ने माना है कि इन स्कूलों में बच्चों के साथ मारपीट और यौन शोषण होता था। यहां तक कि जो बच्चे अपनी मातृभाषा में बोलते थे उन्हें पीटा जाता था।

उस कालखंड में हजारों बच्चों की बीमारी तथा अन्य कारणों से मौत हो गई थी। ट्रुडो ने कहा, “वह एक दर्दनाक सरकारी नीति थी जो कई दशकों तक कनाडा की सच्चाई थी और आज कनाडा के लोग इससे भयभीत और शर्मिंदा हैं कि हमारे देश में ऐसा होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?