लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने फाइजर का टीका 12 वर्ष और इससे अधिक के किशोरों के लिए अधिकृत किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:34 IST

Open in App

टोरंटो, पांच मई (एपी) कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने 12 और इससे अधिक आयु के किशोरों के लिए फाइजर के कोविड-19 टीके को अधिकृत किया है।

हेल्थ कनाडा की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. सुप्रिया शर्मा ने 12 से 15 साल की उम्र के किशोरों के लिए निर्णय की बुधवार को पुष्टि की और कहा कि इससे बच्चों को सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिलेगी।

टीका पहले 16 या उससे अधिक उम्र के लिए अधिकृत था।

उम्मीद है कि ‘यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अगले सप्ताह किशोरों के लिए फाइजर के टीके को अधिकृत कर सकता है। इससे अगले स्कूली वर्ष की शुरुआत से पहले इन किशोरों को टीका लगाया जा सकेगा। यह घोषणा ऐसे समय आयी है जब एक महीने पहले ही कंपनी ने पाया था कि उसका टीका कम आयु के बच्चों को भी सुरक्षा प्रदान करता है जो पहले से ही 16 साल और उससे अधिक उम्र के लिए अधिकृत है।

फाइजर ने मार्च के अंत में अमेरिका के 12 से 15 वर्ष के 2,260 स्वयंसेवकों पर किये गए एक अध्ययन के प्रारंभिक नतीजे जारी किए थे। इससे यह पता चला था कि टीका ले चुके किशोरों में किसी में भी कोविड-19 के कोई मामले नहीं थे।

शर्मा ने कहा कि इसके साक्ष्य हैं कि यह टीका उस आयु वर्ग के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। यह कनाडा में बच्चों के लिए स्वीकृत पहला टीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!