लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने सैन्य यौन दुर्व्यवहार के पीड़ितों से माफी मांगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 09:38 IST

Open in App

ओटावा, 14 दिसंबर (एपी) कनाडा के राजनीतिक और सैन्य नेताओं ने सेना के यौन दुर्व्यवहारों के पीड़ितों से सोमवार को माफी मांगी।

राष्ट्रीय रक्षा मुख्यालय से ऑनलाइन प्रसारित हुए कार्यक्रम में संघीय सरकार ने सशस्त्र बलों के उन हजारों मौजूदा और पूर्व सदस्यों को 46.8 करोड़ डॉलर की धनराशि देने की घोषणा की जिन्हें सेवा में रहते हुए ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की सरकार और सैन्य नेतृत्व को सेना के कुछ शीर्ष नेताओं के बीच आपराधिक यौन दुव्यर्वहार के आरोपों से निपटने में नाकामी को लेकर सवालों तथा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

रक्षा मंत्री अनिता आनंद की अगुवाई में 40 मिनट तक प्रसारित कार्यक्रम में माफी मांगी गयी। इस कार्यक्रम को एक वक्त में करीब 8,000 लोगों ने देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन हजारों कनाडाई लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें इसलिए नुकसान पहुंचाया गया क्योंकि आपकी सरकार ने आपकी रक्षा नहीं की और न ही हमने यह सुनिश्चित किया कि न्याय तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सही व्यवस्था स्थापित हो। आपकी सरकार सेना तथा विभाग में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और लिंग के आधार पर भेदभाव से निपटने के प्रयासों में विफल रही।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘चीजें बदल सकती हैं, वे बदलनी चाहिए और वे बदलेंगी।’’ आनंद ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच ऐसे दुर्व्यवहार से निपटने के लिए ज्यादा कुछ न करने पर आलोचनाओं का शिकार बने हरजीत सज्जान के स्थान पर अक्टूबर में रक्षा मंत्री का पद संभाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल