लाइव न्यूज़ :

क्या तालिबान आईएस के संभावित खतरे को कम कर सकता है?

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:43 IST

Open in App

काबुल, 12 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के साथ एक नया दुश्मन उभर रहा है।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक और हिंसक दौर शुरू करने की धमकी दी है जबकि इससे पहले अफगानिस्तान में तालिबान इसी भूमिका में था, लेकिन अब देश से अमेरिकी सैनिक और उससे संबद्ध अफगान सरकार जा चुकी है और तालिबान सत्ता में है।

तालिबान ने शांति वार्ता के दौरान अमेरिका से चरमपंथी समूह को नियंत्रण में रखने का वादा किया था। 2020 के अमेरिका-तालिबान समझौते के तहत तालिबान ने अफगानिस्तान को अमेरिका या उसके सहयोगियों को धमकी देने वाले आतंकवादी समूहों के लिए पनाहगाह नहीं बनने देने की गारंटी दी थी।

हालांकि, 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से आईएस के हमलों में अचानक तेजी आने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि वे अपने इस वादे को निभा सकेंगे या नहीं।

उत्तरी प्रांत कुंदुज में शुक्रवार को भीड़ भाड़ वाले एक शिया मस्जिद में हुए घातक बम विस्फोट में 46 लोगों की मौत हो गई। आईएस ने राजधानी काबुल और पूर्व और उत्तर प्रांतों में भी कई घातक हमले किए हैं, जबकि छोटे पैमाने पर हमलों में वे तालिबान लड़ाकों को लगभग रोजाना निशाना बनाते हैं।

तालिबान और आईएस दोनों ही इस्लामिक कानून की कट्टर विचारधारा को मानते हैं लेकिन दोनों में महत्वपूर्ण वैचारिक अंतर है जिसके कारण दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं। फिर भी, आईएस के खतरे की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप से जुड़े सलाहकार इब्राहिम बहीस ने कहा, ‘‘आईएस कोई अल्पकालिक खतरा नहीं है।’’ वहीं, ‘फाउंडेशन फॉर द डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज थिंक टैंक’ द्वारा प्रकाशित लांग वार जर्नल के बिल रॉग इससे अलग विचार रखते हैं। उनका कहना है कि तालिबान अमेरिका के सहयोग के बिना भी आईएस को उखाड़ फेंक सकता है। उन्होंने कहा कि तालिबान अपने स्थानीय मुखबिरों और खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल कर आईएस का खात्मा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आईएस के पास तालिबान की तरह पाकिस्तान और ईरान में पनाहगाह नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब