गैस ले जा रहे ट्रक के पलटने से विस्फोट, जिंदा जले 4 और 17 घायल, 50 वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 21, 2026 14:58 IST2026-02-21T14:56:29+5:302026-02-21T14:58:26+5:30

Santiago: ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और दुर्घटना हो गई, जिसके चलते 17 अन्य लोग घायल हो गए।

Camera Santiago Explosion truck carrying liquid gas overturns 4 burnt alive 17 injured 50 vehicles damaged video In Chile | गैस ले जा रहे ट्रक के पलटने से विस्फोट, जिंदा जले 4 और 17 घायल, 50 वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो

file photo

HighlightsSantiago: अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। Santiago: अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक भी मृतकों में शामिल था।Santiago:अभियोजक कार्यालय दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Santiago: चिली की राजधानी सैंटियागो में तरल गैस ले जा रहे एक ट्रक के पलटने और विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और दुर्घटना हो गई, जिसके चलते 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक भी मृतकों में शामिल था।

अभियोजक कार्यालय दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबद्ध था। गैस्को ने रॉयटर्स के टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विस्फोट स्थल से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं। यह दुर्घटना सैंटियागो के उत्तरी इलाके रेंका में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई।

दमकलकर्मियों के मुताबिक, विस्फोट का असर करीब 150 से 200 मीटर के दायरे में महसूस किया गया और कम से कम 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने कहा कि कुछ मलबा तीन दुकानों में घुस गया, लेकिन अभी तक और अधिक व्यापक नुकसान की कोई खबर नहीं है। सैंटियागो महानगर क्षेत्र के गवर्नर क्लाउडियो ओरेगो के अनुसार, पांच लोग गंभीर हालत में हैं। ओरेगो ने कहा, "एक व्यक्ति का पूरा शरीर जल गया है और उसकी जान को तत्काल खतरा है।"

Web Title: Camera Santiago Explosion truck carrying liquid gas overturns 4 burnt alive 17 injured 50 vehicles damaged video In Chile

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे