कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने किया बड़ा बदलाव, शब्दकोश में बदली पुरुष और महिला की परिभाषा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 12:24 IST2022-12-14T12:24:18+5:302022-12-14T12:24:18+5:30

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने महिला और आदमी की परिभाषा को बदल कर ऐसा किया है कि अब उसमें ट्रांसजेंडर लोगों को भी शामिल किया जा सके।

Cambridge dictionary made a big change alters the definition of man and women | कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने किया बड़ा बदलाव, शब्दकोश में बदली पुरुष और महिला की परिभाषा

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने किया बड़ा बदलाव, शब्दकोश में बदली पुरुष और महिला की परिभाषा

Highlightsकैम्ब्रिज डिक्शनरी ने अपडेट की महिला और पुरुष से जुड़ी परिभाषा।अब ट्रांसजेंडर भी महिला और पुरुष की श्रेणी में होंगे शामिल।ब्यूमोंट सोसाइटी चैरिटी के अध्यक्ष डॉ जेन हैमलिन ने इस बदलाव का किया स्वागत।

नई दिल्ली: दुनिया भर में हर चीज जहां अपडेट हो रही हैं, वहीं डिक्शनरी के शब्दों के मायने भी बदल रहे हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने हाल ही में महिला और पुरुष दोनों ही शब्दों के अर्थ को बदल दिया है। डिक्शनरी के मुताबिक, जन्म के समय नवजात का कोई भी लिंग रहा हो पर उसकी महिला या पुरुष के रूप में पहचान उसके रहन- सहन और जीने के तरीके पर निर्भर करेगी। 

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'वुमन' और 'मेन' की परिभाषा का विस्तार करते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिनका जन्म के समय लिंग (जेंडर) चाहे कोई भी रहा हो लेकिन वो खुद को 'महिला' के रूप में या पुरुष के रूप में पहचानते हैं। इस परिभाषा के साथ उस ने दो उदाहरण भी दिए हैं। 

पहला, "वह एक सरकारी दफ्तर के लिए चुनी गई पहली ट्रांस महिला थी।" दूसरा- "मैरी एक ऐसी महिला है जिसकी पहचान जन्म के समय पुरुष के तौर पर की गई थी।"

आपको बता दें कैम्ब्रिज डिक्शनरी अपनी परिभाषा बदलने वाली पहली डिक्शनरी नहीं है। जुलाई में, मरियम-वेबस्टर ने 'फीमेल' शब्द की एक दूसरी परिभाषा जोड़ी थी। इसके मुताबिक, "पुरुष (मेल) के विपरीत लैंगिक पहचान रखने" वालेसभी 'फीमेल' हैं। कैंब्रिज डिक्शनरी ने 'मैन' की भी अपनी परिभाषा को अपडेट किया है। अब यह डिक्शनरी कहती है कि एक मैन "एक ऐसा एडल्ट भी हो सकता है, जो आदमी की तरह रहता और पहचाना जाता हो, भले ही जन्म के समय उसके लिंग की पहचान कुछ और रही हो। 

डिक्शनरी की ताजा बदली गई परिभाषा पर प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी लोगों का समर्थन करने वाले ब्यूमोंट सोसाइटी चैरिटी के अध्यक्ष डॉ जेन हैमलिन ने कहा: "यह बेहद अच्छी खबर है।" उन्होंने कहा, "हाल ही में 'मैन' और 'वुमन' की परिभाषाओं के बारे में बहुत गलत और बकवास लिखी गई हैं, लेकिन ये परिभाषाएं स्पष्ट, संक्षिप्त और सही हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी टीम को बधाई!”
 

Web Title: Cambridge dictionary made a big change alters the definition of man and women

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे