लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया ने विवादित नौसैन्य अड्डे की अमेरिकी राजनयिक की जांच-पड़ताल को सीमित किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:22 IST

Open in App

नोम पेन्ह (कंबोडिया), 11 जून (एपी) थाईलैंड की खाड़ी में एक नौसैन्य अड्डे के प्रयोग के चीन के अधिकार को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दूर करने के कंबोडिया के प्रयासों को शुक्रवार को झटका लगा जब इसकी जांच के लिए आमंत्रित किए गए एक अमेरिकी राजनयिक को केवल सीमित पहुंच दी गई। अमेरिकी दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास ने कहा कि रक्षा अटैशे (राजनयिक मिशन के कर्मचारियों को सौंपा गया विशेषज्ञ) कर्नल मार्कस एम फेरारा कंबोडियाई अधिकारियों के साथ समन्वयन में रीम नौसैन्य अड्डे तक गए थे लेकिन उन्हें केंद्र तक पूर्ण पहुंच नहीं दी गई जिससे उन्हें अपना दौरा संक्षिप्त करना पड़ा और वह क्या-क्या देखना चाहते हैं उसे बिना किसी सीमा के फिर से निर्धारित करने के लिए कहना पड़ा।

कंबोडिया सरकार के प्रवक्ता फे सिफन ने कहा कि कंबोडिया ने अनुरोध के आधार पर दौरा करने देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया और अगर अमेरिकी अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं तो वे अन्य दौरे का अनुरोध कर सकते हैं बशर्ते इसमें जासूसी या कंबोडियाई संप्रभुता का उल्लंघन न शामिल हो।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने दूतावास के बयान पर पलटवार किया।

रक्षा मंत्री टी बन्ह के विशेष सलाहकार जनरल ने सोवथ ने कहा, “वे नाटक कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि साम्राज्य की संप्रभुता एवं कुछ कानून भी हैं लेकिन उनके पास भू-राजनीतिक लाभों के लिए छिपा हुआ एजेंडा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला