लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने कहा- कश्मीर में भारतीय फौजों के खिलाफ जेहाद का आह्वान कश्मीरियों और पाकिस्तानी हितों के खिलाफ

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:53 IST

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपके (कश्मीरियों) साथ पूरा देश खड़ा है और पाकिस्तान आपकी मदद के लिए किसी भी हद तक जाएगा।’’ वहीं उन्होंने अलग से ट्वीट करके कहा कि भारत को कश्मीर से कर्फ्यू हटाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि कश्मीर में भारतीय फौजों के खिलाफ जेहाद का आह्वान और सशस्त्र संघर्ष को मदद कश्मीरियों की लड़ाई को नुकसान पहुंचाएगा। पाकिस्तान में लोगों ने कश्मीरियों के समर्थन में रविवार को कथित ‘काला दिवस’ मनाया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि कश्मीर में भारतीय फौजों के खिलाफ जेहाद का आह्वान और सशस्त्र संघर्ष को मदद कश्मीरियों की लड़ाई को नुकसान पहुंचाएगा और यह इस्लामाबाद के हितों के खिलाफ है। पाकिस्तान में लोगों ने कश्मीरियों के समर्थन में रविवार को कथित ‘काला दिवस’ मनाया।

पाकिस्तान सरकार द्वारा संचालित पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) चैनल पर प्रसारित वीडियो संदेश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने कहा कि कुछ तत्व कश्मीर में जेहाद और सशस्त्र संघर्ष भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ तत्व जेहाद और भारतीय फौजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष भड़का रहे हैं जो कश्मीर के संघर्ष को बड़ा नुकसान पहुंचाएगा और यह पाकिस्तान के हितों के भी खिलाफ है।’’

खान ने दावा किया कि भारत कश्मीर में ‘‘अत्याचार’’ को उचित ठहराने और दुनिया का ध्यान आतंकवाद की ओर खींचने के लिए मौके की तलाश में है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के मुद्दे का समर्थन करने के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से किसी भी स्तर तक जाएगा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपके (कश्मीरियों) साथ पूरा देश खड़ा है और पाकिस्तान आपकी मदद के लिए किसी भी हद तक जाएगा।’’ वहीं उन्होंने अलग से ट्वीट करके कहा कि भारत को कश्मीर से कर्फ्यू हटाना चाहिए।

पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि वह विश्व के नेताओं को एकबार फिर कश्मीर के हालात से अवगत कराएंगे। कश्मीर में भारत द्वारा उठाए कदम के खिलाफ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विभिन्न पार्टियों ने रैलियां और गोष्ठियां आयोजित की।

कथित काला दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुजफ्फराबाद में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि गत पांच अगस्त को भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करके राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का फैसला किया था। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?