लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया को स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए बूस्टर ख्रुराक की आवश्यकता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 09:54 IST

Open in App

सैक्रामेंटो (अमेरिका), 22 दिसंबर (एपी) कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लेने की आवश्यकता होगी। गवर्नर ने राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामले बढ़ने के बीच अस्पतालों को तैयार रहने को कहा।

सितंबर में प्रभावी निर्देश में कहा गया है कि कैलिफोर्निया को पहले से ही स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को टीका लगाने की आवश्यकता है और तब से हजारों लोगों को या तो निकाल दिया गया या निलंबित कर दिया गया। अब न्यू मेक्सिको के साथ कैलिफोर्निया कम से कम उन दो राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए बूस्टर (अतिरिक्त) खुराक की आवश्यकता है।

न्यूजॉम ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। हालांकि, उनके कार्यालय ने इस बारे में अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। न्यूजॉम बुधवार को सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले है।

न्यूजॉम ने कहा, ‘‘कैलिफोर्निया को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बूस्टर खुराक की आवश्यकता होगी। ओमीक्रोन के बढ़ने के साथ हम कैलिफोर्निया के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे अस्पताल तैयार रहें।’’

कैलिफोर्निया ने कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, हालांकि मध्य-पश्चिम और पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कैलिफोर्निया को उन जगहों में सूचीबद्ध किया है जहां से कोरोना वायरस का देश में लगभग हर जगह तेजी से प्रसार हो रहा है। लेकिन पिछले सप्ताह में कैलिफोर्निया में प्रति 1,00,000 व्यक्ति पर औसतन 114 नए मामले दर्ज किए, जो राष्ट्रीय दर से आधे से भी कम है।

इस बीच, कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, जो पिछले 11 दिनों में 15 प्रतिशत बढ़कर 3,852 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?