लाइव न्यूज़ :

तेज हवा से और भड़की कैलिफोर्निया के जंगल की आग, लोगों से घर खाली करने को कहा गया

By भाषा | Updated: September 20, 2020 16:22 IST

करीब 368 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अग्निशमन प्रवक्ता एंड्रू मिशेल ने बताया कि उस क्षेत्र के सभी लोगों को वहां से चले जाने का आदेश दिया गया है, वहां करीब 4000 लोग रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब दो सप्ताह से लगी आग तेज हवा के चलते और भड़क गयी और नीचे की तरफ बढ़ रही है। आग की वजह से इलाके के कुछ घर भी जल गये हैं।

जूनिपर हिल्स: लॉस एंजिल्स के पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों पर स्थित जंगल में करीब दो सप्ताह से लगी आग तेज हवा के चलते और भड़क गयी और नीचे की तरफ बढ़ रही है। प्रशासन ने अब क्षेत्र के लोगों से इलाके को खाली करने को कहा है। आग की वजह से इलाके के कुछ घर भी जल गये हैं।

इस बीच अधिकारी एक दमकल कर्मी की मौत की जांच में जुटे हैं। यह वैसी ही घटना थी जैसी इस महीने के शुरू में दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में पायरोटेक्निक उपकरण से लगी थी। उस उपकरण का इस्तेमाल एक दंपत्ति अपने बच्चे के प्रसव-पूर्व लिंग का पता लगाने के लिये कर रहे थे।

अमेरिकी वन सेवा ने एक बयान में कहा कि लॉस एंजिलिस से करीब 120 किलोमीटर दूर सैन बर्नार्डिनो राष्ट्रीय वन में बृहस्पतिवार को दमकलकर्मी की जान गयी जब उनका दल एल डोराडो की आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा था। उत्तरी लॉस एंजिलिस काउंटी में अग्निशमन कर्मी शनिवार को घरों को बचाने में जुटे थे।

तेज हवा के चलते ‘बॉबकैट आग’ नीचे की तरफ फैली जहां लोग रहते हैं। बॉबकैट दरअसल कैलिफोर्निया के उस क्षेत्र का नाम है जहां इस साल छह सितंबर से ही आग लगी हुई है। करीब 368 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली इस पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अग्निशमन प्रवक्ता एंड्रू मिशेल ने बताया कि उस क्षेत्र के सभी लोगों को वहां से चले जाने का आदेश दिया गया है, वहां करीब 4000 लोग रहते हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला