लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया: भीषण गर्मी के बीच जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे दमकल कर्मी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 10:41 IST

Open in App

रेडिंग (अमेरिका), दो जुलाई (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया में अत्यधिक गर्मी के बीच सैकड़ों दमकल कर्मी जंगलों में तीन स्थानों पर लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए बृहस्पतिवार को जूझते रहे। आग की लपटों ने कई घरों को नष्ट कर दिया और कुछ समुदाय इलाके को खाली करने पर मजबूर हो गए।

क्षेत्र में मौजूद ज्वालामुखी, माउंट शास्ता धुएं के उठते गुबार से धुंध में लिपट गया था जिसकी पुष्टि अंतरिक्ष में मौसम संबंधी उपग्रहों से ली गई तस्वीर से हो रही थी।

यह दृश्य पिछले साल कैलिफोर्निया में जंगलों में आग लगने के दृश्य की याद दिलाता है जब आग 17,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाके को अपनी जद में ले चुकी थी जो राज्य के दर्ज किए गए इतिहास में सबसे ज्यादा है।

असाधारण प्रशांत उत्तरपश्चिम लू जो कैलिफोर्निया के ऊपरी हिस्सों में फैल गई थी, वह अब घट रही है लेकिन अनुमान लगाने वालों का कहना है कि चार जुलाई वाले सप्ताहांत में तापमान के फिर से सामान्य होने से कुछ देर पहले यह ठंडी होनी शुरू होगी।

साल्ट फायर के लिए शास्ता-ट्रिनिटी राष्ट्रीय वन प्रवक्ता सूजी जॉनसन ने कहा, ‘‘मौसम बहुत गर्म एवं शुष्क” है। बुधवार को लगी आग 18 वर्ग किलोमीटर तक पहंच गई है जिसके बाद इंटरस्टेट 5 के कई मार्गों को बंद करना पड़ा और लेकहेड में कुछ मार्गों के लिए खाली करने के आदेश जारी करने पड़े जहां करीब 700 लोग रहते हैं।

रेडिंग रिकॉर्ड सर्चलाइट अखबार के एक रिपोर्टर ने लेकहेड के दक्षिण में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त देखा जिनमें घर, गैराज और अन्य इमारतें शामिल थी।

जॉनसन ने अखबार को बताया कि जांचकर्ता उस कार को ढूंढ रहे हैं जिससे संभवत: आग लगी थी ।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की करीब 300 गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उनके प्रयासों को गर्म मौसम और दुर्गम पहाड़ियों ने बाधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक