लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया ने 1887 में ‘चाइनाटाउन’ आगजनी की घटना के लिए मांगी माफी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:35 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), 30 सितंबर (एपी) सैन जोस शहर कभी कैलिफोर्निया के सबसे बड़े ‘चाइनाटाउन’ में से एक हुआ करता था। शहर का मध्य हिस्स चीनी प्रवासियों के लिए जन-जीवन का केन्द्र था, जो पास के खेतों और बगीचों में काम करते थे।

वर्ष 1887 में कुछ लोगों ने वहां आगजनी की थी, जिसके एक सदी से भी अधिक समय बाद, सैन जोस सिटी काउंसिल ने मंगलवार को सर्वसम्मति से चीनी प्रवासियों और उनके वंशजों से ‘‘ प्रणालीगत और संस्थागत नस्लवाद, ज़ेनोफोबिया (विदेशियों से नफरत) और भेदभाव’’ के लिए माफी मांगने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

सैन जोस की आबादी 10 लाख से अधिक है। यह चीनी समुदाय से उनके पूर्वजों के साथ किए गए व्यवहार के लिए औपचारिक रूप से माफी मांगने वाला देश का सबसे बड़ा शहर है।

सैन जोस के मेयर सैम लिक्कार्डो ने कहा, ‘‘ चीनी अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।’’

कोविड-19 वैश्विक महामारी की पिछले साल से हुई शुरुआत के बाद से एशियाई समुदाय के लोगों पर बड़े हमलों के बीच यह माफी मांगी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी