लाइव न्यूज़ :

हुक्का बेचने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कैफे मालिक और प्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में स्थित एक कैफे-सह-बार के मालिक और प्रबंधक को कथित तौर पर पीने के लिए ग्राहकों को हुक्का परोसने और कोविड दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में कैफे के मालिक रॉबिन और प्रबंधक आदित्य सुखराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 13 हुक्के और ग्राहकों को दी गई उसकी 32 रसीद बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को लाजपत नगर पुलिस के एक दल ने गश्त लगाने के क्रम में डिफेन्स कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे स्थित ‘अंडरपास कैफे कोर्टयार्ड’ में औचक निरीक्षण किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) ईशा पांडेय ने कहा, “जब हमारा दल घटनास्थल पर पहुंचा तो उन्होंने पाया कि बार के सदस्य ग्राहकों को हुक्का पेश कर रहे थे। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया था और कोविड दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया। जांच के दौरान, कैफे से 13 हुक्के जब्त किए गए।”

उन्होंने कहा कि सरिता विहार के निवासी रॉबिन (32) और आदित्य सुखराम चौधरी (40) को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!