लाइव न्यूज़ :

शिनजियांग में जन्म दर में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:23 IST

Open in App

बीजिंग, 12 मई (एपी) चीन के सुदूर पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में 2017 और 2019 के बीच जन्म दर में बहुत ज्यादा गिरावट आयी है। हाल के इतिहास में किसी भी क्षेत्र में जन्म दर में आयी यह सबसे अधिक गिरावट है।

ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट’ की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, उन इलाकों में 48.74 प्रतिशत की गिरावट आयी है जहां उइगर, कजाख और अन्य बड़े मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक रहते हैं। यह रिपोर्ट चीनी सरकार के करीब एक दशक के आंकड़ों पर आधारित है।

देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक क्षेत्र में 2017 और 2018 के बीच भी जन्म दर 43.7 प्रतिशत गिरी और 1,60,000 बच्चों का ही जन्म हुआ।

एसपीआई के शोधकर्ता और रिपोर्ट के सह-लेखक नाथन रसर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने जब से वैश्विक जन्म आंकड़ों का संग्रह शुरू किया है जब से 71 वर्षों में जन्म दर में यह गिरावट अभूतपूर्व है। इसने सीरियाई गृह युद्ध और रवांडा तथा कोलंबिया में नरसंहार के दौरान जन्म दर में आयी गिरावट को भी पीछे छोड़ दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय और शिनजियांग सरकार ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें