लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से अमेरिकी अर्थव्यवस्था तबाह, आ सकती है 1946 के बाद की सबसे बड़ी मंदी

By भाषा | Updated: June 8, 2020 13:25 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस अमेरिका में ही सामने आए हैं. कोविड-19 के अमेरिका में 20 लाख से ज्यादा केस मिले जबकि 1 लाख 12 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका हैं. कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।

कोरोना संकट के बीच व्यापार अर्थशास्त्रियों ने आशंका जताई है कि अमेरिका को इस साल, पिछले सात दशकों से अधिक समय में सबसे भयानक मंदी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कोरोना वायरस महामारी लौटकर आ सकती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट लाएगी।

नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई) ने इस संबंध में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे सोमवार को जारी किए। इसमें अनुमान जताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2020 में 5.9 प्रतिशत घट जाएगा। यह गिरावट 1946 के बाद सबसे अधिक होगी, जब द्वितीय विश्व युद्ध के चलते अमेरिका की जीडीपी में 11.6% की कमी हुई थी। एनएबीई के 48 विशेषज्ञों के दल ने अनुमान जताया है कि जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिका की जीडीपी पांच प्रतिशत घट जाएगी, जबकि इसके बाद अप्रैल-जून तिमाही में ये गिरावट रिकॉर्ड 33.5 प्रतिशत की होगी।

एनएबीई के दल का हालांकि अनुमान है कि 2020 की दूसरी छमाही में वृद्धि दर बेहतर रहेगी और इसके जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.1 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इन अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2021 में अमेरिकी की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत रहेगी। 

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि अमेरिका में अप्रैल माह में बेरोजगारी की दर 14.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह महामंदी के बाद अमेरिका में बेरोजगारी की दर का सबसे ऊंचा स्तर है। माह के दौरान अमेरिका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। यह एक माह में नौकरियों में कमी का नया रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि कोरोना वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितनी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कारोबार बंद होने से लगभग सभी उद्योगों में लोग बेरोजगार हुए है। इससे 11 साल पहले आई मंदी से उबरते हुए अमेरिका ने रोजगार वृद्धि के मोर्चे पर जो भी लाभ अर्जित किया था, वह उसने एक माह में गंवा दिया है।

टॅग्स :अमेरिकाइकॉनोमीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल