लाइव न्यूज़ :

क्रोएशिया में सड़क पर फिसली बस; 10 लोगों की मौत, 44 घायल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 08:55 IST

Open in App

जाग्रेब (क्रोएशिया), 26 जुलाई (एपी) क्रोएशिया में बस चालक को झपकी आने के कारण वाहन के राजमार्ग पर फिसल जाने पर उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 44 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कई घायलों की हालत गंभीर है।

यह हादसा स्लोवान्स्की ब्रॉड में क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब और सर्बियाई सीमा के बीच राजमार्ग पर रविवार तड़के करीब छह बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि बस पर कोसोवो की लाइसेंस प्लेट लगी थी और यह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बस में बच्चों और दो चालकों समेत 67 यात्री थे। बस के एक चालक की हादसे में मौत हो गई। घायल हुए 44 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्लोवान्स्की ब्रॉड अस्पताल के प्रमुख जोसिप समरदजिक ने बताया कि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राधिकारियों ने बताया कि बस के दूसरे चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसने झपकी लगने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

क्रोएशिया की ‘इन्डेक्स’ समाचार साइट ने बताया कि स्थानीय उप अभियोजक स्लोवको प्रांजिक ने कहा, ‘‘उसने (चालक ने) कहा कि उसे झपकी आ गई थी।’’

पुलिस ने बताया कि बस सड़क से फिसलकर घास में जाकर पलट गई।

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने इस हादसे पर ‘‘दु:ख’’ जताया और पीड़ितों के संबंधियों एवं कोसोवो के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ओलंपिक खेलों में कोसोवो की टीम का हौंसला बढ़ाने तोक्यो गईं देश की राष्ट्रपति वजोसा ओस्मानी इस हादसे के कारण समय से पहले ही लौट आईं और उन्होंने फेसबुक के जरिए घटना पर दु:ख जताया। उन्होंने सोमवार को कोसोवो में राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है।

कोसोवो के प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती ने कहा, " यह हमारे देश और हमारे लोगों के लिए एक दु:खद दिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना