लाइव न्यूज़ :

वुहान में बस सेवा आरंभ, चीन में विदेशों से आए कोरोना से संक्रमित लोगों के 47 नए मामले दर्ज

By भाषा | Updated: March 25, 2020 15:15 IST

चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों मे अधिकतर लोग विदेशों से लौटे चीनी नागरिक हैं। इसके अलावा मंगलवार को इस वायरस के कारण चार और लोगों की मौत हो गई और 33 नए संदिग्ध मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचसी ने बताया कि चीन में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 81,218 हो गई। इनमें से 3,281 लोगों की मौत हो गई है, 4,287 मरीजों का उपचार चल रहा है और 73,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

बीजिंग/वुहान: चीन में विदेशों से आए, कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के 47 नए मामले सामने आए हैं और इसी बीच इस घातक वैश्विक महामारी के केंद्र वुहान में नौ सप्ताह के लॉकडाउन (बंद) के बाद पहली बार बुधवार को शहर के भीतर बस सेवा शुरू की गई।चीन ने मध्य हुबेई प्रांत में पांच करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों पर तीन महीने से लागू बंद को हटाने का मंगलवार को फैसला किया। हालांकि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में लंबे समय से जारी बंद आठ अप्रैल को समाप्त होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि हुबेई और वुहान में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया लेकिन शहर में चार लोगों की मौत होने से चीन में मृतक संख्या बढ़कर 3,281 हो गई।चीन ने बुधवार को बताया कि चीनी मुख्यभूमि में घरेलू संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। उसने बताया कि मंगलवार को विदेशों से आए लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के 47 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही चीन में इस प्रकार के मामलों की संख्या बढ़कर 474 हो गई।चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों मे अधिकतर लोग विदेशों से लौटे चीनी नागरिक हैं। इसके अलावा मंगलवार को इस वायरस के कारण चार और लोगों की मौत हो गई और 33 नए संदिग्ध मामले सामने आए। एनएचसी ने बताया कि चीन में कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 81,218 हो गई। इनमें से 3,281 लोगों की मौत हो गई है, 4,287 मरीजों का उपचार चल रहा है और 73,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।उसने बताया कि 134 लोगों के अब भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। हांगकांग में मंगलवार तक 386 मामले, मकाऊ में 26 और ताइवान में 216 मामले दर्ज किए गए। इस बीच सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि 23 जनवरी के बाद से पहली बार वुहान में बस सेवा आरंभ हुई। बस हांकोउ रेलवे स्टेशन पर अपने अड्डे से बुधवार को सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई। नगरपालिका परिवहन ब्यूरो ने बताया कि शहर में बुधवार से 117 बस मार्गों को पुन: बहाल किया गया जो कि शहर की कुल परिवहन क्षमता का करीब 30 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा