लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच इस देश के राष्ट्रपति का हुआ निधन, लोगों को आशंका कोविड-19 ने ली जान, पत्नी हुई थीं संक्रमित

By भाषा | Updated: June 10, 2020 12:55 IST

अफ्रीकी देश बुरुंडी के राष्ट्रपति पिएरे नकुरुंजिजा का निधन हो गया है। उन्हें शनिवार को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकार की ओर से बताया गया है कि पिएरे नकुरुंजिजा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअफ्रीकी देश बुरुंडी के राष्ट्रपति पिएरे नकुरुंजिजा का 'दिल का दौरा' पड़ने से निधनकई लोगों को आशंका है कि पिएरे नकुरुंजिजा की जान कोरोना के कारण हुई है, कुछ सप्ताह में छोड़ने वाले थे सत्ता

नैरोबी: बुरुंडी के राष्ट्रपति पिएरे नकुरुंजिजा का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। बुरुंडी की सरकार ने कहा है कि नकुरुंजिजा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। हालांकि कई लोगों को आशंका है कि राष्ट्रपति का निधन कोविड-19 के कारण हुआ है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति को तबियत बिगड़ने के कारण शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह रविवार को बेहतर नजर आ रहे थे, लेकिन ‘‘आश्चर्यजनक रूप से’’ उनकी तबियत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए कई घंटों तक चिकित्सकों ने प्रयास किया, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए। बुरुंडी की सरकार ने एक सप्ताह के शोक की घोषणा की है।

नकुरुंजिजा का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही सप्ताह बाद निर्वाचित राष्ट्रपति एवारिस्टे नदायिशिमिये को देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करनी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार का अगला कदम क्या होगा।

बुरुंडी के लेखक डेविड गाकुंजी ने कहा, ‘बुरुंडी के संविधान के अनुसार जब सत्ता के हस्तांतरण से पहले किसी राष्ट्रपति का निधन हो जाता है, तो संसद का अध्यक्ष सत्ता अपने हाथ में लेता है और फिर से चुनाव कराए जाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि नेतृत्व इस बात को नजरअंदाज करेगा और एवारिस्टे नदायिशिमिये को सत्ता सौंपेगा।’ 

सरकार के बयान के बावजूद बुरुंडी के कई लोगों का मानना है कि नकुरुंजिजा का निधन कोविड-19 के कारण हुआ। बुजुम्बुरा निवासी जस्टिन नयाबेंदा ने कहा, ‘जब नकुरुंजिजा की कोविड-19 से संक्रमित पत्नी केन्या गई थी तो बुरुंडी में कई लोगों को इस बात का संदेह हुआ था कि राष्ट्रपति भी बीमार हैं।'

केन्या की मीडिया ने खबर दी थी कि नकुरुंजिजा की पत्नी डेनिस को मई के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नैरोबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुरुंडी की सरकार ने संक्रमण को नजरअंदाज करते हुए चुनाव कराए थे और बड़ी चुनावी रैलियां की थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रैलियों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। चुनाव से कुछ ही दिन पहले देश में विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारी को निकाल दिया गया था। देश में संक्रमण के 83 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा