लाइव न्यूज़ :

सीआईए निदेशक के तौर पर सीनेट में बर्न्स के नाम की निर्विरोध पुष्टि

By भाषा | Updated: March 19, 2021 08:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 मार्च (एपी) सीनेट ने बृहस्पतिवार को सीआईए के निदेशक के तौर पर वरिष्ठ राजनयिक विलियम बर्न्स के नाम की पुष्टि निर्विरोध की और उन्हें देश की प्रमुख जासूसी एजेंसी का नियंत्रण सौंप दिया।

यह निर्णय ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के सामने चीन, रूस, ईरान और अन्य देशों से विविध तरह के अंतरराष्ट्रीय खतरे हैं।

इससे पहले रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज (टेक्सास) ने बर्न्स को मनोनीत किये जाने पर रोक लगा रखी थी और उनके इस रोक को हटाते ही ध्वनिमत से यह फैसला कर लिया गया।

रूस और जॉर्डन में अमेरिका के राजदूत रह चुके बर्न्स ने डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही राष्ट्रपतियों के अधीन 30 साल से अधिक समय तक विदेश विभाग में सेवाएं दी हैं।

उन्होंने पिछले महीने सीनेट में अपने नाम की पुष्टि की सुनवाई के दौरान संकल्प व्यक्त किया था कि वह व्हाइट हाउस को बिना लाग-लपेट के सीधे खुफिया जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात